चमन चमन की दिलकशी New Hindi lyrics (Updated)

चमन चमन की दिलकशी naat hindi lyrics



chaman chaman ki dilkashi hindi lyrics



चमन चमन की दिलकशी गुलों की है वो ताज़गी 
है चौंद जिनसे शबनमी वो कहकशों की रौशनी 

फज़ाओं की वो रागनी हवाओं की वो नगमगी 
है कितना प्यारा नाम भी नबी नबी नबी नबी 


वो आमदे बहार है वो नूर की कतार हैं
फज़ा भी खुशगवार है हवा भी मुशकबार है

हवा से मैंने जब कहा ये कौन आ गया बता 
हवा पुकारती चली नबी नबी नबी नबी 


ज़मीं बने जमां बने मकीं बने मकां बने 
चुनीं बने चुना बने वो वजहे कुन फकां बने 

कहा ये मैंने ऐ ख़ुदा ये किसके सदके में बना 
तो रब ने भी कहा यही नबी नबी नबी नबी 


जमालियात आपसे तजल्लियात आपसे
 तखय्युलात आपसे तसर्राफात आपसे

 बस एक निगाहे मुस्तफा के किबला भी बदल गया
 ख़मीदा सर है खुसरवी नबी नबी नबी नबी 


चले जो कत्ल को उमर कहा किसी ने रोक कर 
कहाँ चले हो और किधर मिज़ाज क्यों है अर्श पर 

जरा बहन की लो खबर फिदा है वो रसूल पर 
वह कह रही है हर घड़ी नबी नबी नबी नबी 


उमर चले बहन के घर ये दिल में सोच सोच कर
उड़ायेंगे हम उनका सर जो हैं नबी के दीन पर 

सुना है जब कुरान को खुदा के उस बयान को 
उमर ने भी कहा यही नबी नबी नबी नबी 


रज़ा का ये पयाम है वजीफये तमाम है 
वही तो नेक नाम है नबी का जो गुलाम है 





Post a Comment

0 Comments