या इलाही हर जगह तेरी अता का साथ हो हिन्दी नात लिरिक्स 2022 - Naat Lyrics World

 या इलाही हर जगह तेरी अता का साथ हो हिन्दी नात लिरिक्स 2022 - Naat Lyrics World

या इलाही हर जगह तेरी अता का साथ हो हिन्दी नात लिरिक्स 2022 - Naat Lyrics World




या इलाही हर जगह तेरी अता का साथ हो 
जब पड़े मुश्किल शहे मुशिकल कुशा का साथ हो


या इलाही भूल जाऊँ नजअ की तकलीफ को 
शादीए दीदारे हुस्ने मुस्तफ़ा का साथ हो


या इलाही गोरे तीरा की जब आए सख्त रात 
उनके प्यारे मुंह की सुबहे जांफज़ा का साथ हो


या इलाही जब पड़े महशर में शोरे दारोगीर
 अम्न देने वाले प्यारे पेशवा का साथ हो


या इलाही जब ज़बानें बाहर आएं प्यास से 
साहिबे कौसर शहे जूदो अता का साथ हो 


या इलाही गमीये महशर से जब भड़कें बदन
दामने महबूब की ठंडी हवा का साथ हो


या इलाही जब बहें आंखें हिसावे जुर्म में 
उन तबस्सुम रेज होटों की दुआ का साथ हो


या इलाही जब चलूं तारीक राहे पुलसिरात 
आफताबे हाशमी नुरुल-हुदा का साथ हो


या इलाही जब सरे शमशीर पर चलना पड़े 
रब्बे सलिम कहने वाले ग़मजुदा का साथ हो


या इलाही जो दुआएं नेक मैं तुझ से करूं 
कुट्सियों के लब से आमीन रब्बना का सथ हो


या इलाही जब रजा ख्वाबे गरौँ से सर उठाये 
दौलते बेदारे इश्के मुस्तफ़ा का साथ हो


By: Naat Lyrics World


Read Other Articles:

How To Make Your Business A Trusted Brand

Top 4 Essential Qualities Of A Property Manager

Why Should We Avoid Toxic Backlinks?

How to Make Money by Copy-Paste Method on List.ly website?

Post a Comment

0 Comments