क्या शान पाई, अल्लाहु अकबर हिंदी लिरिक्स | Kya Shaan Paai, Allahu Akbar ! Siddiq-e-Akbar, Siddiq-e-Akbar Lyrics

क्या शान पाई, अल्लाहु अकबर !
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

सरकार के हो तुम ख़ास दिलबर
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

तुम्ही तो ठहरे पहले ख़लीफ़ा
हर इक सहाबी क़ाइल तुम्हारा
फ़ारूक़ हो या 'उस्मान-ओ-हैदर
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

क्या शान पाई, अल्लाहु अकबर !
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

हर वक़्त आक़ा के साथ रहते
सफ़र-ओ-हज़र में, बाज़ार-ओ-घर में
अब भी लहद में उन के बराबर
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

क्या शान पाई, अल्लाहु अकबर !
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

कैसी है रौनक़ ! 'उस्माँ, 'उमर भी
दरबार में हैं हाज़िर 'अली भी
करते हैं बै'अत शब्बीर-ओ-शब्बर
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

क्या शान पाई, अल्लाहु अकबर !
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

असहाब के गुन गाते रहेंगे
'इज़्ज़त पे पहरा देते रहेंगे
हम भी, उजागर ! ख़ादिम हैं नौकर
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !

क्या शान पाई, अल्लाहु अकबर !
सिद्दीक़-ए-अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर !



Related searches:


क्या शान पाई, अल्लाहु अकबर ! सिद्दीक़-ए-अकबर ... - NAAT-हिंदी

Post a Comment

1 Comments