Mustafa Jane Rehmat Pe Lakhon Salam
Mustafa jane rehmat pe lakhon salam lyrics
मुस्त़फ़ा, जान-ए-रह़मत पे लाखों सलाम
शम्-ए-बज़्म-ए-हिदायत पे लाखों सलाम
मेहर-ए-चर्ख़-ए-नुबुव्वत पे रोशन दुरूद
गुल-ए-बाग़-ए-रिसालत पे लाखों सलाम
शहर-ए-यार-ए-इरम, ताजदार-ए-ह़रम
नौ-बहार-ए-शफ़ाअ़त पे लाखों सलाम
शब-ए-असरा के दूल्हा पे दाइम दुरूद
नौशा-ए-बज़्म-ए-जन्नत पे लाखों सलाम
Mustafa jane rehmat pe lakhon salam hindi lyrics
हम ग़रीबों के आक़ा पे बे-ह़द दुरूद
हम फ़क़ीरों की सर्वत पे लाखों सलाम
दूर-ओ-नज़दीक के सुनने वाले वो कान
कान-ए-ला’ल-ए-करामत पे लाखों सलाम
जिस के माथे शफ़ाअ'त का सेहरा रहा
उस जबीन-ए-सआ'दत पे लाखों सलाम
जिन के सज्दे को मेह़राब-ए-का’बा झुकी
उन भवों की लत़ाफ़त पे लाखों सलाम
Mustafa jane rehmat pe lakhon hindi lyrics (Short)
जिस त़रफ़ उठ गई, दम में दम आ गया
उस निगाह-ए-इ़नायत पे लाखों सलाम
नीची आंखों की शर्म-ओ-ह़या पर दुरूद
ऊँची बीनी की रिफ़्अ'त पे लाखों सलाम
पतली पतली गुल-ए-क़ुद्स की पत्तियाँ
उन लबों की नज़ाकत पे लाखों सलाम
वो दहन जिस की हर बात वह़ी-ए-ख़ुदा
चश्मा-ए इ़ल्म-ओ-हिकमत पे लाखों सलाम
Mustafa jane rehmat pe lakhon Salaam lyrics
वो ज़बाँ जिस को सब कुन की कुंजी कहें
उस की नाफ़िज़ ह़ुकूमत पे लाखों सलाम
जिस की तस्कीं से रोते हुए हँस पड़ें
उस तबस्सुम की अ़ादत पे लाखों सलाम
हाथ जिस सम्त उठ्ठा ग़नी कर दिया
मौज-ए-बह़्र-ए-समाह़त पे लाखों सलाम
जिस को बार-ए-दो-अ़ालम की पर्वा नहीं
ऐसे बाज़ू की क़ुव्वत पे लाखों सलाम
Jane rehmat pe lakhon Salaam lyrics (Short)
जिस सुहानी घड़ी चमका त़यबा का चाँद
उस दिल-अफ़रोज़ साअ'त पे लाखों सलाम
किस को देखा ये मूसा से पूछे कोई
आंखों वालों की हिम्मत पे लाखों सलाम
ग़ौस-ए-आ’ज़म इमामु-त्तुक़ा-वन्नुक़ा
जल्वा-ए-शान-ए-क़ुदरत पे लाखों सलाम
जिस की मिम्बर हुई गर्दन-ए-औलिया
उस क़दम की करामत पे लाखों सलाम
Rehmat pe lakhon Salaam hindi lyrics
एक मेरा ही रह़मत में दा’वा नहीं
शाह की सारी उम्मत पे लाखों सलाम
काश ! मह़शर में जब उन की आमद हो और
भेजें सब उन की शौकत पे लाखों सलाम
मुझ से ख़िदमत के क़ुदसी कहें हाँ रज़ा
मुस्त़फ़ा, जान-ए-रह़मत पे लाखों सलाम
Related Searches :
Read Our Other Lyrics:
ए सबा ! मुस्तफ़ा से कह देना hindi Lyrics | Ae saba Mustafa se keh dena Hindi Naat lyrics 2022 - New!
तयबा के जाने वाले! जा कर बड़े अदब से | Taiba ke jane wale naat | OWAIS RAZA QADRI
ताजदारे हरम हो निगाहे करम naat in hindi lyrics | Atif Aslam
रहते हैं मेरे दिल में अरमान मदीने के / Rahte Hain Mere Dil Mein Armaan Madine Ke
वाह क्या जूदो करम है शहे बतहा तेरा हिंदी लिरिक्स | Wah Kiya Judo Karam Hai Hindi Naat Lyrics
वाह क्या मर्तबा ऐ ग़ौस है बाला तेरा हिंदी लिरिक्स - Naat Lyrics World
शोरे महे नौ सुन कर तुझ तक मैं दवां आया- Hindi Naat Lyrics
0 Comments